बीकानेर: जिला परिषद सभागार में अहिंसा और कौमी एकता सम्मेलन हुआ आयोजित
जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को अहिंसा और कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां राजस्थान सरकार के शांति और अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस आयोजन में सर्व समाज के बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे लोगों तक पहुंचाया जा सके।