शिवपुरी नगर: जैन साध्वियों के निधन पर शिवपुरी में मौन विरोध, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और संतों की सुरक्षा की मांग
रीवा में कार की टक्कर से दो जैन साध्वियों के निधन के विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे शिवपुरी में सकल जैन समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मौन रैली निकाली। समाजजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम दिनेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपी कार चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पैदल विहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रमुख मांग उठाई गई है।