हायाघाट: 16 जून के सहयोग शिविर को लेकर डीएम सख्त, निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने शनिवार को हनुमाननगर प्रखंड सह अंचल भवन के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण एजेंसी एवं संवेदक को परिसर की चाहरदीवारी निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया