अटेर: अटेर पुल चालू कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगो के बीच 33 दिन बाद पहुंचे विधायक ,पुल जल्द चालू कराने का दिया भरोसा
Ater, Bhind | Jun 23, 2026 भिंड। अटेर कस्बे में जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के 33वें दिन मंगलवार दोपहर कांग्रेस विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे धरना स्थल पहुंचे।इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। धरने में मौजूद लोगों ने प्रमुख रूप से अटेर पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग उठाई।