बहराइच: चेतरा गांव में एक ही रात में ताबड़तोड़ 7 घरों में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के चेतरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में 7 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कैश, जेवरात और फोन समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।