जलालाबाद: अल्हागंज में नीला अंगोछा देखकर दबंगों ने की मारपीट, दोनों हाथ फैक्चर, आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। रघुनाथपुर निवासी सुनीला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 मई की शाम उनके पति आशाराम हुल्लापुर चौराहे पर सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान वह गलती से एक टैक्सी में बैठ गए। आरोप है कि निबऊ नगला निवासी आदेश सिंह ने नीला अंगोछा देखकर आग बबूला हो गए.