बोध गया: बोधगया शहरी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
बोधगया शाहरी क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 3 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बोधगया के शहरी कनीय विद्युत अभियंता ऋषभ जैन ने शनिवार की सुबह 8 बजे बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण 80 फीट पावर सब स्टेशन से भागलपुर और पीएचईडी फीडर में आपूर्ति ठप्प रहेगी।