करतला: साथ नहीं ले जाने पर नाराज पत्नी ने पीया जहर, पति ने भी किया जहर का सेवन
Kartala, Korba | Jul 28, 2026 साथ नहीं ले जाने पर नाराज पत्नी ने पीया जहर, पति ने भी कर लिया जहर का सेवन कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के केराकछार गांव में एक नवविवाहित दंपति ने मामूली विवाद के बाद जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में पहले पत्नी ने जहर पी लिया, जिसके बाद पति ने भी जहर खा लिया।