बहरोड़: बहरोड़ नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल, रात में ड्यूटी कर रही महिला सफाईकर्मी हादसे का शिकार, ठेकेदार की बेरुखी
Behror, Alwar | Jun 30, 2026 बहरोड़ नगर परिषद की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए सोमवार देर रात नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई ठेकेदार ने महिला सफाई कर्मचारियों से सफाई कार्य कराया। इसी दौरान एक महिला सफाईकर्मी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी।