हज़ारीबाग: हजारीबाग के दारू तथा अन्य जगह पर श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राम चरित्र पुस्तक भेंट की।
श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को दारू प्रखंड के जिनगा,रामदेव खरिका, कवालु, हरली, चीरवा का भ्रमण किया। जहां उन्हें भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह ने पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोगों को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को साड़ी भेंट किया।