बांगरमऊ: उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश किया गया
उन्नाव पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र ठाकुर पर अपने ही चाचा को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 25 अप्रैल को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में हुई थी। जांच में मामला जानबूझकर किया गया कृत्य पाया गया, जिसके बाद धाराएं बढ़ाई गईं। आज सुबह पुलिस ने अजग