भरतपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन
भरतपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी पर स्कूटी को रख कर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने घोड़ा गाड़ी पर चूल्हा रख खाना बनाया। कांग्रेस का ये प्रदर्शन महंगाई और बेरोजगारी को लेकर था। कलेक्ट्रेट में अंदर जाते समय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई।