घोसी: गुलगुलिया मखदुमपुर के ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ पदाधिकारी को दिया आवेदन
गुलगुलिया मखदुमपुर के ग्रामीणों ने अपने ही गांव स्थित सरकारी विद्यालय के शिक्षकों के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बीडीओ एवं सीईओ से अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्थानांतरण करने का अनुरोध किया है।