घोसी: बीरुपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी, पीएचसी घोसी में हुआ इलाज
घोसी बंशी बिगहा मुख्य नहर मार्ग पर वीरुपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संदर्भ में जख्मी पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपना ससुराल बीरुपुर गांव में आया हुआ था।