उधवा: आवास अधूरा होने पर राधानगर थाना में लाभुकों से भरवाया गया बॉन्ड, एक महीने में आवास पूरा करने का दिया वचन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आवास योजना को गति देने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सख्त रुख अपनाया गया।इसी कड़ी में प्रखंड प्रशासन की ओर से पूर्वी उधवा पंचायत के कई लाभुकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस सौंपकर 15 अप्रैल यानि बुधवार को राधानगर थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।