गुन्नौर: गांव सिंघौली कल्लू के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव सिंघौली कल्लू के समीप मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव कन्हुआ निवासी बाइक सवार गुलाब सिंह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।