ग्यारसपुर: ग्राम धामनोद में चबूतरे पर बैठकर ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम धामनोद में रविवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। गांव के चबूतरे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने समाज सेवा पर्यावरण संरक्षण,नवाचार, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर चर्चा।