शाहपुरा: त्रिमूर्ति चौराहे पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शहर के त्रिमूर्ति चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पार्टी के सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।