उज्जैन शहर: चाइना डोर पर रोक के बाद पुलिस का विशेष अभियान, तोपखाना इलाके में दुकानों का निरीक्षण, SP ने दिए निर्देश
प्रतिबंधित चायना डोर पर रोक के बाद कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को महाकाल थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके में पुलिस टीम द्वारा लगभग आठ दुकानों का निरीक्षण किया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चायना डोर नहीं पाई गई।कई दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों पर चायना डोर