जलालाबाद: सराय साधौ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा मातम
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सराय साधो में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आशीष शर्मा पुत्र रामअवतार ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर के कमरे में पंखे से बेडशीट का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया