बड़ौदा: चंद्रपुरा में मंगल बधाई से गूंजा माहौल, भजन कीर्तन पर झूमें श्रद्धालु, श्री धाम वृंदावन के रस में डूबा गांव
Badoda, Sheopur | Mar 20, 2025 श्योपुर - जिले के ग्राम चंद्रपुरा में श्रीहित हरिवंश धर्मार्थ औषधालय में जारी पांचवें वसंत उत्सव में तीसरे दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से श्रीहित वनचंद्र जी महाराज के जन्म उत्सव पर मंगल बधाई का गायन किया गया जिसमें पूरा गांव श्रीधाम वृंदावन के रस में डूबा नजर आया