दरभंगा: पंसीहा चौक पर सड़क हादसा: 16 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र स्थित पंसीहा चौक पर मंगलवार को सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोरिगम्मा गांव निवासी बीरेंद्र कुमार राम, पिता कारी राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र कुमार राम अपने घर कोरिगम्मा से साइकिल लेकर मवेशी का दवा लेने पंसीहा चौक पहुंचा था। इसी दौरान काली स्थान की ओर से उघरा की...