पलासी: पिपरा बिजवार के वार्ड-10 में बदहाल रास्ता, मरीज और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान
Palasi, Araria | Aug 1, 2026 अररिया जिले के पलासी प्रखंड की पिपरा बिजवार पंचायत के वार्ड संख्या-10 के ग्रामीण आज भी सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है। बारिश होते ही यह मार्ग कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।