अजमेर: डकैत जगन हत्याकांड में नया खुलासा, हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश की आशंका, पंखे पर लटका मिला गमछा
Ajmer, Ajmer | Jul 1, 2026 बुधवार को सुबह 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। जिस गमछे से गला घोटा वह गमछा पंखे पर लटका मिला।