बिसवां: खरौहां गांव पहुंचकर पूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात, युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की
रेउसा क्षेत्र के खरौहां गांव में हुई युवक की निर्मम हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह ‘झीन बाबू’ बुधवार शाम मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि खरौहां निवासी हसीन (20) पुत्र हबीब की बीते मंगलवार की देर रात उसके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।