नवाबगंज: डीएम व एसपी ने पुलिस होमगार्ड परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए की बैठक, दिए निर्देश
डीएम ईशान प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा लोक सभागार कलेक्ट्रेट बाराबंकी में आगामी उ0प्र0 पुलिस होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार करीब 2 बजे समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी में परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।