मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी विभागीय कार्रवाई: एसपी का सख्त आदेश
कौशाम्बी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कौशाम्बी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को निर्देश जारी कर पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया है।