सादाबाद: शेरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
शेरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शेरपुर रनिंग ग्रुप द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों और विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे पूरे आयोजन में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।