मोतिहारी: पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक ने बेरूआघाट पर निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समृद्धि यात्रा के दौरान मोतिहारी में आज पहुंचेंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णानंदन पासवान ने हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरदिया मठ से मजुरहा होते हुए चार प्रखंडों को मोतिहारी कचहरी से जोड़ने वाली निर्माणधीन पुल बेरूआघाट का निरीक्षण किया है।