मुरैना नगर: बानमौर स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर मथुरा जा रहे वृद्ध की मौत,प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर मिला शव,GRP जांच में जुटी।
मुरैना के बानमौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक और दो के बीच ट्रैक पर 66 वर्षीय रामअख्तयार गौड़ का शव मिला।परिजनों के अनुसार वह ग्वालियर से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए ट्रेन से निकले थे और स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई।जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी।