टाउन थाना क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान अज्ञात व्यक्ति की ओर से नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।