अरवल: सहयोग शिविरों की समीक्षा बैठक में डीएम ने लंबित मामलों पर नाराज़गी जताई
Arwal, Arwal | May 20, 2026 “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहतपांचों प्रखंडों में आयोजित 13 सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने विभिन्न विभागों में लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए