कोरबा: युवक का आतंक, घर में घुसकर चाकू से धमकी देता है, महिलाओं और बेटियों के साथ करता है बदसलूकी
Korba, Korba | May 6, 2026 कोरबा के तुलसीनगर अटल आवास में रहने वाले रिजवान अंसारी के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्ती के लोगों ने रिजवान पर लगातार गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और उससे निजात दिलाने की मांग की।