बिजनौर: गांव झलरी के जंगल में खेत में जुताई करते समय किसान को दिखाई दिए दो गुलदार, मच गया हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Dec 9, 2024 बिजनौर में सोमवार को समय करीब 6:30 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव झलरी में किसान देशराज को खेत में जुताई करते समय दो गुलदार दिखाई दिए। गुलदार ट्रैक्टर की लाइट के सामने बैठे रहे बाद में किसान को ही वापस घर लौटना पड़ा। इस मामले में गांव के लोगों ने जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है। जिले में लगातार गुलदार की दस्तक से लोग भयभीत हैं।