बिजनौर: किरतपुर के मोहल्ला काजियान में दबंगों द्वारा तोड़े गए गरीब के मकान को लेकर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Bijnor, Bijnor | Dec 9, 2024 कस्बा किरतपुर के मोहल्ला काजियान में 6 दिसंबर की रात्रि में दबंगों ने एक गरीब महिला के मकान को जेसीबी से तोड़ दिया था। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें आज सोमवार को समय करीब 10 बजे पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची और दबंगो की गिरफ्तारी की मांग की गई है। एसपी ने मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है।