बिजनौर: हल्दौर में गांव बिसाट के पास अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर एक युवती घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Dec 9, 2024 बिजनौर में सोमवार को समय करीब 4:00 बजे नूरपुर मार्ग स्थित हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बिसाट के पास एक स्कूटी सवारी युवति अनियंत्रित स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। राहगिरो की मदद से घायल युवती को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीकरी भोगपुर निवासी अनुज कुमारी नाम की युवति अपने निजी काम से जा रही थी। अचानक स्कूटी से गिरकर घायल हो गई।