बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी माजिद को सुनाई उम्र कैद, 10 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया
Bijnor, Bijnor | Dec 9, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 4:00 बजे कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी माजिद को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। साल 2020 में 18 अप्रैल को माजिद ने दानिश के सिर में धारदार हथियार से वार किया था। जिसमें दानिश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिजनौर पुलिस की प्रभावी पहले के बाद माजिद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।