मैहर पुलिस की कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मैहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-30 स्थित बेरमा मंडी के पास स्कॉर्पियो वाहन को रोककर 10 कार्टन में रखी शराब जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। शराब के साथ करीब 16 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई।