बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा की सफलता का बागेश्वर महाराज ने दिया आशीर्वाद
छतरपुर। भाजपा नेता एवं धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया एवं भाजपा प्रदेश श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा विगत 11 वर्षों से कावड़ यात्रा निकाली जा रही है जो कि अब बुंदेलखंड की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा बन चुकी है यह कावड़ यात्रा आगामी 9 अगस्त को स्थानीय रामलीला मैदान से शुरू होगी जिसका समापन बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में होगा। कावड़ यात्रा के आयोजन को लेकर सोमवार को गुड्डू सिंह की वीडियो कॉलिंग के जरिए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से बात हुई, इस दौरान उन्होंने गुड्डू सिंह को कावड़ यात्रा की सफलता को लेकर आशीर्वाद दिया साथ ही लोगों से भी अपील कि, की कावड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।