छतरपुर जिला अस्पताल से शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि ये सब पुलिस के सामने हुआ।,जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। ,सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े।,इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अस्पताल में ही एक-दूसरे को चढ़-चढ़ कर मार रहे हैं। ,घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर