पीएम आवास योजना में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
कौशाम्बी, चायल। नगर पंचायत चरवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के चयन में अनियमितता और दलालों की भूमिका को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
भाकियू (अम्बावता) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कुछ सभासदों की कथित सिफारिश पर लेखपाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की आख्या तैयार की जाती है। उनका कहना है कि पात्रता का सत्यापन निष्पक्ष तरीके से करने के बजाय कथित रूप से सभासदों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाभार्थियों को पहले सभासद से मिलने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद ही पात्रता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।
संगठन का आरोप है कि कुछ लोग दलालों के म�
Manjhanpur, Kaushambi | Jul 18, 2026