जमुई: गुगुलडीह गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट, चार लोग घायल, मारपीट का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 गुगुलडीह गांव में रविवार की सुबह 6 बजे जमीन विवाद में दबंग गोतिया द्वारा मारपीट किया गया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। वही मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान गुगुलडीह निवासी नंदलाल यादव ,द्रोपदी देवी,काजल कुमारी और रंजन कुमार के रूप में हुई है।