जमुई: गारो नवादा गांव में गलती से महिला ने कीटनाशक दवा खा लिया, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
Jamui, Jamui | Nov 10, 2024 गारो नवादा गांव में रविवार की सुबह 9 बजे के करीब गलती से दवा समझकर एक महिला ने खेत में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला की पहचान गारो नवादा गांव निवासी यशोदा देवी के रूप में की गई है।