मेरठ: कंकरखेड़ा में टॉफी के लालच में मासूम के साथ होमगार्ड ने की गंदी हरकत, पिता ने सामाजिक संगठन के साथ DM से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | May 26, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक होमगार्ड पर टॉफी का लालच देकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, उल्टा बच्ची के पिता को थाने में बैठा लिया। नाराज परिजन सामाजिक संगठन के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की