हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में यातायात पुलिस ने चलाया सख्त अभियान, 80 चालान किए गए
हनुमानगढ़ में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर घग्घर पुल, टाउन रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 80 वाहनों के चालान काटे गए। हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना मुख्य रहे।