हमीरपुर: हमीरपुर में सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर 24 जून से हड़ताल की दी चेतावनी
सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 जून से स्थायी, संविदा और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।