किशनगंज: नाटई रोड पर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली समरानियां कस्बे के नाटई रोड स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए केलवाड़ा अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान डिकवानी निवासी प्रकाश कोली पुत्र कन्हैया कोली के रूप में हुई है।