आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को जिला उद्योग केंद्र, रोहतास परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर आयोजित किया गया। लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र प्रदान करते हुए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र रोहतास ने उन्हें उद्योग स्थापित कर जिले एवं राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।
शिविर में बैंक अधिकारियों के साथ PMFME की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी 24 अगस्त के विशेष अभियान को ध्यान में रखते हुए ऋण स्वीकृति एवं वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही RAMP योजना के तहत उद्यमियों के लिए NIELET द्वारा संचालित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की सुविधा के लिए 20 अगस्त 2026 तक FSSAI पंजीकरण एवं लाइसेंस हेतु विशेष शिविर भी जिला उद्योग केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित उद्यमियों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र रोहतास श्री आशीष रंजन, अग्रणी जिला प्रबंधक रोहतास, विभिन्न बैंक के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी-कर्मी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharIndustriesDept
Industries Department, Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 13, 2026