प्रतापगढ़: रामलीला के नौवें दिन कुंभकरण वध की झांकी: प्रतापगढ़ में गोपाल मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान तक पहुंची लीला
श्री रामलीला समिति द्वारा रामलीला के नौवें दिन कुंभकरण वध की झांकी निकाली गई। बुधवार शाम 4 बजे गोपाल मंदिर से शुरू हुई यह झांकी भरत चौक, सदर बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां श्रीराम और कुंभकरण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम द्वारा कुंभकरण वध के दृश्य पर भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।