प्रतापगढ़: केरल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता के बयान पर कांग्रेस ने किया विरोध, नगर कोतवाली में दी तहरीर
केरल भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। बुधवार शाम 4 बजे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज व गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की सुरक्षा बहाली की भी मांग की।